गौरव कटकानी, कालीदेवी बीते कुछ दिनों पूर्व रामा जनपद पंचायत में हुए करोड़ों रुपयों के घोटाले के एक अन्य आरोपी एवम अकाउंटेंट पवन मिश्रा को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कानपुर स्थित उनके निवास से कल दिनांक 31/05/2025 को गिरफ्तार कर लिया है । मिश्रा पर करोड़ों रुपयों के फर्जी बिल लगा कर फर्जी अकाउंट से राशि आहरण कर राशि अपने परिचितों के खाते में राशि जमा करने का आरोप है । एफ.आई.आर होने के बाद से पवन मिश्रा लगातार फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस को उक्त घोटाले के अन्य आरोपी को पड़कने में सफलता हासिल हुई है । यह था पूरा मामला रामा जनपद पंचायत में कुछ दिनों पूर्व करीब 2 करोड़ के आस – पास की राशि का घोटाला उजागर हुआ था जिसमे तत्कालीन सी. ई. ओ वीरेंद्र सिंह रावत को सस्पेंड कर दिया गया वही तत्कालीन बाबू के पद पर मोतीलाल एड , विक्रम पारगी एवम पवन मिश्रा के खिलाफ कालीदेवी थाने पर एफ. आई.आर दर्ज हुई थी जिसमे विक्रम पारगी एवम मोतीलाल एड को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया वही इस पूरे घोटाले के एक अन्य आरोपी पवन मिश्रा को कल पुलिस ने उसके उत्तरप्रदेश के कानपुर स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया है । फिलहाल जांच अभी भी जारी है तत्कालीन सी. ई. ओ वीरेंद्र सिंह रावत के खिलाफ अभी भी पुलिस जांच जारी है । Post navigation नवागत थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक जयराज सिंह सोलंकी ने किया पदभार ग्रहण रामा जनपद में हुए घोटाले के आरोपी की पत्नी गिरफ्तार