झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट- श्रीश्री 1008 जगतगुरू स्वामी रामानंदा आचार्यजी महाराज जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम इस बार मनकामेश्वर हनुमान मंदिर महंत 108 गरूड़दास महाराज के कृपापात्र महंत 108 नारायणदास महाराज के सानिध्य में अलीराजपुर जिले के बोरी में जगत गुरू रामान्दाचार्य जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार अगहन कृष्ण पक्ष तिथि तीज को ध्वजारोहण किया जाएगा। जन्म महोत्सव में श्रीराम मानस 11 कुंडात्मक महायज्ञ का 7 दिवसीय आयोजन होगा। कार्यक्रम 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 19 जनवरी को पूर्णाहुति होगी। क्षेत्र के सभी भक्तजनो एवं श्रद्धालुओं से अपील हैं कि वे इसमें लाभ ले। Post navigation अध्यापक संघर्ष समिति के सम्मान समारोह में जुटे अध्यापक नगर में सफाई अभियान चलाकर मनाया बाल दिवस