झाबुआ। भाजपा द्वारा पेटलावद विधानसभा के अंतर्गत आने वाली तीन पंचायतों में से दो पंचायतों के चुनाव हेतु भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा और निर्वाचन फार्म जमा किए जाने के बाद रामपुरिया पंचायत हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। मीडिया प्रभारी अंबरीश भावसार ने बताया भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति और पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया की सहमति से रामपुरिया पंचायत हेतु भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोमजी भूरिया के नाम की घोषणा की। सोमजी भूरिया के नाम की घोषणा पर पंचायत चुनाव प्रभारीद्वय व जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह व प्रफुल्ल गादिया, मंडल अध्यक्ष शंकर राठौड़ सहित सभी  ने हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *