झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- रामायण मंडल पारा एवं हिंदू जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया और दिन भर धार्मिक आयोजन हुए। पर्व की सुबह राम मंदिर प्रागंण से जय श्रीराम के जयकारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें सैकड़ो राम भक्त शामिल हुए। राम मंदिर पर दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात्री में रामायण मंडल द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। रामनवमी के पावन पर्व तथा चैत्र मास की नवरात्री में स्थानीय हनुमान मंदिर पर रामायण मंडल द्वारा नवहा्न पारायण की पूर्णाहुति के साथ हनुमान बाबा को आकर्षक चोला चढ़ाया गया। Post navigation मां अम्बे के दर्शन में जुटे हजारों भक्त भाजपा ने धूमधाम से मनाया 37 वां स्थापना दिवस