सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी हर साल की तरह इस साल भी रामदेवरा के लिए जाने वाले पैदल यात्री 15 अगस्त को रामदेवरा के लिए रवाना हुए बताया गया कि करीब 700 से 750 किलोमीटर की यात्रा 15 दिनों में तय कर रामदेवरा पैदल पहुचेंगे इसके बाद वहाँ जाकर बाबा रामदेव जी के दर्शन कर वापस अपने अपने गृह गांव प्रस्थान करेंगे।रामदेवरा के लिए रवाना हुए पैदल यात्रियों को खरडू बड़ी में माँ चामुंडा माता मंदिर पर माता दी के दर्शन कर उन्हें फल और चाय पिला कर उन्हें सहकुशल पहुँच कर आये की कामना के साथ रवाना किया। इसमे जाने वाले यात्री खरडू बड़ी, पीथनपुर, बेहडी,सेमलखेड़ी, गांव के साथ लगभग 50 यात्री रवाना हुए जो 15 दिन में रामदेवरा पहुँच जाएंगे। Post navigation ग्राम में शान से लहराया तिरंगा, चौकी प्रभारी ने दी सलामी नगर को पॉलिथीन मुक्त करने की कवायद तेज, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने वितरित किए फलालेन बैग