रितेश गुप्ता, थांदला

 स्वतंत्रता दिवस को पूरा भारत देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। थांदला नगर में भी स्वतंत्रता दिवस क्या है अमृत महोत्सव की धूम देखी गई। शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थानों ने विशेष रुप से 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी क्रम में लायंस क्लब थांदला द्वारा भी ध्वजारोहण के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियां भी की। प्रातः लायंस मांटेसरी स्कूल पर लायंस क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अवसर पर उमेश पीचा , वीआर अरोड़ा, प्रकाश चंद्र घोड़ावत, तुषार भट्ट सहित लायंस क्लब सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही नगर के विभिन्न चौराहों पर ठेला व्यापार करने वाले व्यापारियों , किराना व्यापारियों को व सब्जी बेचने व्यापारियों को स्वच्छ भारत एवं पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान के तहत फलालेन बैग वितरित किए गए। साथ ही पॉलिथीन मुक्त थांदला के प्रचार हेतु व्यापारियों को टी-शर्ट भी नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी सहित अतिथियों के कर कमलों से वितरित किए गए।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *