झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- 2 दिनों से चल रहा कार्यक्रम भंडारा एवं बाबा रामदेव भादवि बिज बाबा के जन्मदिन पर विशाल शोभायात्रा निकली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने तन, मन, धन से अपना सहयोग किया। रात्रिकालीन रामदेवजी बाबा के जन्मदिन पर कलाकारों ने नाटक की प्रस्तुति दी, जिसमें आसपास की जनता ने बाबाजी के मंदिर में पूजा की और बाबा की जयकार किया उपस्थित विशेष अतिथि भूरालाल राठौड़, मोहन भूरिया, दिलीप जाली, आमीन सर शिवाजी सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य आदि ने मौजूद रहकर कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। Post navigation कीटनाशक पीकर कम॔चारी ने दी अपनी जान मदर टेरेसा को वेटिकन में संत की उपाधि मिलने पर इसाई समाज ने निकाला चल समारोह