अजय मोदी @ वालपुर सोंडवा तहसील मुख्यालय में रविवार रात मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम हुआ, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया उत्सव में स्वतंत्रता संग्राम की महान योद्धा रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के जीवन और योगदान पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सोण्डवा उपाध्याक्ष विक्रम सिंह भयड़िया, एसडीएम गोस्वामी जी,बीआरसी सरदारसिंह चौहान,बीईओ व्यंकटेश मुर्ति,गिरधारीलाल राठोर प्राचार्य,बत्तलसिंह किराड़,नरसिंह खरत, राकेश वाघेला प्राचार्य, रवि डावर आर आय,स्कूल के बालक,बालिका ग्राम वासी कार्यक्रम में शामिल हुए। Post navigation जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं को बनाया भाजपा का सदस्य, सुनी मन की बात महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी : Ti गोपाल परमार