अजय मोदी, वालपुर आज मन की बात कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बड़ी बेलगांव के ग्राम अठावा में कार्यक्रम सुना, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में वीआर टूरिज़्म की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का वर्चुअल टूर करने के बाद अनेक जन वास्तविक अनुभव के लिए वहाँ जाना भी चाहते हैं। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत के नेतृत्व में अनेक महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया।कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, भाजपा सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह खरत, सोंडवा मंडल महामंत्री खेमराज सोलंकी, सरपंच अशरी सोलंकी ग्राम की माता बहने,उपसरपंच,पंच, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली, स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया