झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट-         राधाकृष्ण व श्री राम मंदिर मदरानी में पिछले 3 दिनों से चले आ रहे धार्मिक कार्यक्रम का कल शाम को धूमधाम के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन। राधाकृष्ण व श्री राम मंदिर में चले 3 दिनी कार्यक्रम में सुंदर कांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया किया गया। जिसमे लोगो ने बड चढ़कर लाभ उठाया। इस बीच कार्यक्रम में भगवान का अभिषेक किया गया । जिसके बाद गांव के पंडित प्रवीण भट्ट पंडित जी आचार्य द्वारा 7 ब्राह्मण में पंडित दीपक शर्मा, मनोज उपाध्याय, गोपाल रावल, मनोज दवे आदि द्वरा यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम में पूरे गांव के सभी समाजजनों ने हिस्सा लेकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *