सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी में एक 16 वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालक विपुल पिता नरसिंह डामोर 8वीं का होनहार छात्र था। उसने कक्षा में टॉप मुकाम हासिल किया था। जब शनिवार रात को विपुल अपने घर की छत पर सो रहा था तथा बारिश होने लगी इसके बाद वह छत से उतरकर अपने घर में आ रहा था तभी अंधेरे में उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद व चिल्लाने लगा परिजन उठे व उसे लेकर झाबुआ जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा उपचार के दौरान बालक ने अंतिम सांसे ली। बालक विपुल के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया जिसके बाद आज उसका सापन नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। Post navigation पिताजी 15 दिन से वेंटिलेटर पर थे फिर भी पिता से दूर अपना फर्ज निभाता रहा यह डाक्टर ; नही कर पाया अंतिम दर्शन झाबुआवासियो के लिए बुरी खबर; 1 महिला मिली कोरोना पॉजिटिव ..