विपुल पांचाल@ झाबुआ Live झाबुआ जिले में कुछ महीनों की राहत के बाद फिर कोरोना संक्रमण से हड़कंप मच गया है। आज एक ओर नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक एक 58 वर्षीय महिला जिसे बुखार की शिकायत थी उसे जिला हॉस्पिटल उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी जांच करने में कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में फिर से हलचल मच गई है। यह महिला झाबुआ शहर के लक्ष्मीबाई मार्ग की रहने वाली है। इस कोरोना पॉजिटिव महिला की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली गई तो पता चला कि महिला अपने पुत्र के साथ गुजरात गई थी उसके बाद वहां से आने के बाद से ही उसकी तबियत खराब थी। प्रशासन द्वारा महिला को आयसुलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया हैं। साथ ही परिवार के सदस्यो को क्वारींटाइन करने की प्रक्रिया की जा रही है। Post navigation अलीराजपुर जिले की महिला दाहोद मे पाजीटिव आई ; झाइडस अस्पताल ने की पुष्टि BIG NEWS: झाबुआ में एक ही परिवार के 4 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप