मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आलीराजपुर जिले की पुलिस को लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ने में सफलता मिली है। एसपी रघुवंश सिंह ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि आम्बुआ थाने की टीम रात्रि गश्त कर रही थी तभी एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें शराब की करीब 1330 पेटी निकली। जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। Post navigation मनीषा रावत की उपलब्धि पर ग्रामीणों में हर्ष, स्वागत में जुलूस निकाला अवैध शराब के खिलाफ सतत् अभियान जारी रहेगा : एसपी रघुवंश सिंह