छकतला। शनिवार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने मथवाड क्षेत्र के कालीबेल गांव से 2 पिकअप वाहन समेत 16 गोवंश बरामद किए। बखतगढ़ टीआई आशा बामनिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीआई आशा बामनिया ने बताया गश्त के दौरान 2 वाहन को रोका गया। अंदर चेक करने में गोवंश भरे हुए थे। दोनों पिकअप वाहनों की कीमत 6 लाख और 16 गोवंश की कीमत 1.60 लाख रुपए है। बामनिया ने बताया 16 गोवंश को श्रीराम गोशाला आलीराजपुर भेजा गया है। 2 आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आशा बामनिया एवं एएसआई सोलंकी, आर. सुमित, आर. संजय, आर. रिवेल, आर. चन्दन, आर अनिल का अहम योगदान रहा। सोंडवा वेटरनरी डॉक्टर की टीम का सहयोग रहा। Post navigation बखतगढ़ पुलिस ने किया अंधेकत्ल का खुलासा, हत्या कर सूरत भाग गया था आरोपी पुलिस ने पकड़े दो स्थायी और एक फरार वारंटी