छकतला। बखगतढ़ पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान दो स्थायी वारंटी और एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आशा बामनिया ने बताया स्थायी वारंटी रमजा पिता टेटिया भिलाला (50) निवासी खेरवाड़ा, शाहरूख पिता फिरोज मंसूरी निवासी छकतला और फरार वारंटी रमतिया पिता गोवर्धन (26) निवासी गोलापल्ली को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में उनि अजय वास्कले, एएसआई आरएस सोलंकी, एसआई अभयसिंह नायक सहित पुलिस थाना के आरक्षक व प्रधान आरक्षक का सहयोग रहा। Post navigation रात्रि गश्त के दौरान थाना प्रभारी बामनिया ने गोवंश से भरे दो वाहन पकड़े, दो आरोपी गिरफ्तार छात्राओं को नई तकनिकी से अध्यापन कर अपना भविष्य उज्जवल करने का प्रयास करना चाहिए : कलेक्टर