झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट ॥ मंगलवार को दो जगह आग लग गई हालांकि इनमे कोई बड़ा नुकसान नही हुआ । पहली आगजनी छायण रोड़ पर प. हरिओम दवे के खेत में रखी सुखी घास में लगी।समय रहते फायर ब्रिगेड को सुचना दे दी गई ।फायर ब्रिगेड ने वहां पहुँच आग पर काबू पा लिया। दोपहर में बस स्टेंड स्थित रवि प्रजापत की होटल के तहखाने में किसी ग्राहक ने धुआँ उठते देखा।उसने तुरन्त रवि को बताया ।रवि ने देखा तो पुरे तहखाने में धुँआ ही धुँआ भरा हुआ था।तहखाने में पुष्टे भरे हुए थे।माना गया कि किसी ग्राहक ने सिगरेट या बीड़ी पिने के बाद उसे बिना बुझाए अंदर फेंक दिया था जिससे पुष्टो में आग लग गई।फायर ब्रिग्रेड ने आकर आग पर काबू पाया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ वहां लग गई। Post navigation मूक पक्षियों के लिऐ आगे आई संस्था प्रकृति संरक्षण के लिऐ आगे आये शहरवासी