मयंक गोयल@ राणापुर राणापुर थाना पुलिस को आज की शाम मुखबिर से सूचना पर एक रहवासी के ओटले पर हार जीत का दांव खेलने वालो को छापा मारकर जुआरियो को पकड़ा है। यहां पुलिस के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। जुआ खेल रहे जुआरी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ कर सभी जुआरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम फिरोज पिता इसुफ़ खान, सलीम पिता सरदार खान, रिजवान पिता इसाक खान, रहीम पिता मोहम्मद खान, मोहसिन पिता मोहम्मद अली बताए है। जो मौलाना गली के रहने वाले है। यह सभी सलीम नामक शख्स के यहां ओटले पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने फड़ से 13 हजार 100 रुपये व ताश के पत्तो की केट बरामद किए है। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर थाने में बंद कर दिया।कार्रवाई में टीआई कौशल्या चौहान के साथ प्रधान आरक्षक दिनेश हाडा, नरेंद्र परमार, लाखन सिंह, आरक्षक विशाल, प्रेम सिंह रमेश, महिला आरक्षण तारा की आम भूमिका रही। Post navigation जिला जेल आलीराजपुर पर कोरोना का हमला; 1 प्रहरी समेत 23 कैदी कोरोना पॉजिटिव .. खरगोन ओर बडवानी से लाये कैदियों से फैला संक्रमण ; जिला जेल अलीराजपुर मे कुल 40 कोरोना संक्रमित