फिरोज खान@ आलीराजपुर Live महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट लेब से आज प्राप्त हुई कोरोना जांच सैम्पलों की रिपोर्ट में 30 नए कोरोना के कैस सामने आए हैं, जिसमे सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि कोरोना ने अलीराजपुर जिला जेल को अपना निशाना बनाया है। रिपोर्ट में यहां के 24 केस पॉजिटिव आए है, जिसमे 23 तो कैदी है और 1 जेल प्रहरी है। बताया जा रहा है कि इनमे जो अधिकतर कैदी है वह बाहर से कोरोना टेस्टिंग के बाद आलीराजपुर जिला जेल भेजे गए थे, जिनमे खरगौन, बड़वानी आदि शहर शामिल है। इन केदियो में कोरोना वायरस का संक्रमण था और इन्होंने जेल में आने के बाद अन्य कैदियों को भी संक्रमित कर दिया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रकाश ढोके ने बताया जिला जेल में ही अलग से बैरेक बनाकर पॉजिटिव आये कैदियों को रखा जा रहा है और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। यही उनका उपचार किया जाएगा। साथ ही अन्य कैदियों के भी सेम्पल लिए जा रहे है। Post navigation प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए भ्र्ष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग राणापुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 5 जुआरियो को धरदबोचा; नगदी भी बरामद …