मयंक गोयल, राणापुर बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच में मंगलवार को राहत भरी खबर आई। बीएमओ जी एस चौहान ने झाबुआ लाइव को बताया कि अब 22 मरीज स्वस्थ हो कर कोविड सेंटर झाबुआ से वापस अपने घर पर लौटे। वही 2 नए मरीजो को झाबुआ भेजा। इस तरह अब कुल 88 सक्रिय मरीज है। आज कुल 17 सैंपल जांच के लिए भेजे। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है 99 फ़ीसदी से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट रहे हैं इसलिए आप चिंता ना करें बस अब सब कुछ सावधानियां बरतें बस घर मे रहे सुरक्षित रहे। भाई स्वस्थ होकर लौटे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की तारीफ की उन्होंने झाबुआ के कोविड सेंटर के प्रभारी सावन सिंह चौहान उनके समस्त स्टाफ नर्स वार्ड बॉय वही राणापुर के बीएमओ जी एस चौहान डॉक्टर लोकेश दवे इन सभी को धन्यवाद दिया। बताया कि कोविड सेंटर पर हमारा बहुत अच्छी तरीके से ध्यान रखा गया झाबुआ की कोई सेंटर की टीम के द्वारा वही राणापुर से भी डॉक्टरों से हमें समय-समय पर गाइडलाइन वह सपोर्ट मिलता रहा। Post navigation अभाविप की नवीन कार्यकारिणी गठित : संजय मोदी नगर अध्यक्ष मनोनीत बेगडा में आंगनवाड़ी भवनों के अभाव में पोषण आहार लेने बालक बालिकाए बाहर खड़े रहकर पोषण पोषण आहार लेने की मजबूरी, जिम्मेदार अधिकारी उदासीन