शिवा रावत, उमराली आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जिले एवं अलीराजपुर नगर की कार्यकारणी, संघ कार्यलय पर घोषित करी। नगर के नगर अध्यक्ष संजय जी मोदी, नगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं नगर मंत्री विश्वास अलावा घोषित हुए, साथ ही नगर सह-मंत्री गौतम चौहान को नियुक्त किया। जिले की कार्यकारणी में जिला छात्रा प्रमुख दया वास्कले, जिला जनजाति प्रमुख सावल पचाया, जिला सोशल मीडिया प्रमुख निलेश सस्तिया एवं जिला S.F.D प्रमुख केंदू तोमर को घोषित किया गया, अलीराजपुर भाग संयोजक प्रमोद कनेश को बनाया गया, जिला संयोजक विनय चौहान ने बताया कि अ.भा.वि.प विश्व का सबसे बड़ा एवं राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जिसकी हर वर्ष नवीन कार्यकारणी घोषित की जाती है जिससे कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा आती है, चूँकि पूरा विश्व कोरोना महामारी से ग्रसित है इसलिए प्रशासन के नियमो को ध्यान में रखते हुए, बैठक के माध्यम से कार्यक्रम कर कार्यकारणी घोषणा की, जिला संगठन मंत्री चर्चित चौकसे जी ने बताया कि कैंपस बहुत महत्वपूर्ण स्थान है जहाँ से एक पौधे के रूप में छात्र पोषित होता है और विकसित होता है ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए की हमारा ज़्यादा से ज़्यादा ध्यान और प्रयास कैंपस में हो जिससे की कैंपस में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बने। इस अवसर पर अ.भा.वि.प प्रान्त कार्यकारणी सदस्य ओंकार चौहान एवं रणछोड़ ओहरिया जी भी उपस्थित थे। Post navigation विश्राम घाट सेवा समिति मुक्तिधाम की नई कार्यकारिणी गठित, संतोष थेपड़िया अध्यक्ष व आशुतोष पंचोली सचिव नियुक्त राणापुर के लिए आई राहत भरी खबर : 22 मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर