झाबुआ live डेस्क के लिऐ के नाहर live । शुक्रवार शाम बाइक और पिकअप की भिड़ंत में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बाइक पर सवार अन्य 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना साढ़े सात बजे के करीब वसुनिया पेट्रोल पंप से थोडा आगे हुई।बाइक क्रमांक एम पी 45 एमबी 5913 पर सवार होकर ग्राम टिकड़ी जोगी के तिन युवक जा रहे थे।बाइक रमेश पांगला चला रहा था।पंप से थोडा आगे ही निकले थे कि एक अज्ञात पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।रमेश उछलकर दूर गिरा उसका सर पत्थर से टकरा गया।उसकी मौके पर ही मौत हो गई।टिल्लू मड़िया गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।बाबू को सामान्य चोट लगी।घटना की सुचना लगते ही टिकड़ी जोगी में अफरातफरी का माहौल हो गया।बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। Post navigation पेटलावद मे स्कूली बच्चो से भरा टेंपो दुर्घटना का शिकार खरडू बडी मे चोरी की वारदात , स्टेपनी चुरा ले गये चोर