झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- उत्कृष्ट उमावि पेटलावद के छात्र फैजान इम्तियाज खान ने शतरंज के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर जीत हासिल की। इसके पश्चात पश्चिम क्षेत्र स्तर पर कुक्षी में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रथम प्रयास में ही पश्चिम क्षेत्र स्तर के खेल में विजयश्री प्राप्त होने पर अब छात्र फैजान खान राज्य स्तरीय विभागीय शतरंज प्रतियोगिता में नेपानगर में विद्यालय, जिले एवं संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। फैजान खान की इस उपलब्धि पर प्राचार्य पीटर रेबेलो सहित विद्यालय स्टॉफ ने बधाई दी है। Post navigation लक्ष्मी नारायण मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, ऊपरी भाग हुआ क्षतिग्रस्त जनपद परिसर में साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी-अधिकारी