झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट-
4 मध्यप्रदेश फटबाल संघ द्वारा मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय फुटबॉल (प्रेसिडेंट कप) टूर्नामेंट का आज समारोह पूर्वक आगाज हुआ । स्थानीय बस स्टेंड से प्रात: 10 बजे रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए राजवाड़े पर खिलाड़ी पहुंचे। आशीष भूरिया द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नगर में राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों का नगरवासियों की ओर से सम्मान किया गया। राजवाड़ा चौैक पर रैली पहुंचने के बाद ट्राफी का अनावरण लाखन सोलंकी, शैलेष दुबे, उमंग सक्सेना रोटरी अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर की उपस्थिति मे गरीमाय तरीके से किया गया। इस अवसर पर अजय रामावत, कमलेश पटेल, धुमा डामोर, प्रतापसिंह सिक्का, सईदुल्लाखान, मनीष व्यास, गौरव सक्सेना, अजय पंवार, जिला फुटबाल समिति के रामसिंह मोहनिया,व समिति के पदाधिकारी सुरेन्द्र बारिया, विनोद बडई, दीपसिंह सिंगार, प्रदीप भूरिया, बबलू सकलेचा, जयेन्द्र बैरागी, देवेन्द्र चौहान,राजेश मेडा, जिम्मी निर्मल, अंकुश कांठी, अमजद ठेकेदार, ओम शर्मा, बबलू कटारा, सोनू भाबर, प्रशांत बामनिया, मोनू डांगी, वाहिद, अब्बू दादा, लक्की ,मिंटू सहित बडी संख्या में क्रिडा प्रेमी उपस्थित थे। भूरिया ने जानकारी दी कि कालेज मैदान पर दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुई स्पर्धा में पहला मैच जबलपुर वर्सेस होशंगाबाद हुआ। इसमें जबलपुर की टीम ने विजय हासिल की। दूसरा मैच छिंदवाडा वर्सेस इन्दौर हुआ जिसे इंदौर ने 2 गोल मारे और छिंदवाडा ने 1 गोल किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए कालेज मैदान पर खेल प्रेमियों की भीड़ जमा हो रही है। कालेज मैदान पर पीने के पानी के साथ दर्शकों के बैठने के लिए माकूल इंतजाम किए गए।
फोटो-4, 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *