अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- ग्राम आम्बुआ के समदनी फलिया निवासी शिक्षक वालसिंह रावत की बेटी कृतिका जो कि कुक्षी (धार) की संकल्प इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययन करते हुए राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जो इंदौर में आयोजित की गई थी, जिसमे कृतिका रावत ने इंदौर संभाग से हिस्सा लेते हुए कास्य पदक हासिल किया। पदक नर्मदा-बचाओ आंदोलन की सेविका मेधा पाटकर एवं लोक- शिक्षण के प्रमुख ओएल मंडलोई ने शिल्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कृतिका रावत के कास्य पदक जीतने पर आम्बुआ की सरपंच वर्षा रावत, अध्यापक छगनसिंह भिंडे, रामसहाय अहिरवार, नवलसिंह चौहान, भीकनसिंह मंडलोई, गजरातसिंह रावत आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। Post navigation अलीराजपुर जिले के गिरजाघरों में पहुंचकर सांसद भूरिया ने समाजजनों से कहा “मैरी क्रिसमस” फैक्ट्री प्रबंधक की मनमानी वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों को हटाया