विपुल पंचाल, झाबुआ राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन 30 मई से 2 जून तक जबलपुर बाबू राव परांजपे इंडोर स्टेडियम में किया गया जिसमें झाबुआ जिले के 4 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिला कराते संग के सचिव सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित कुमिते वर्ग में शिव त्रिवेदी ने 11-12 आयु वर्ग के 30 किलोग्राम में कास्य पदक ओर अंशिका डामोर ने 10-11 आयु वर्ग के 30 किलो में कास्य पदक प्राप्त किया। यही प्रवीर सोलंकी व लश्मी देवड़ा ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष उमंग सक्सेना, उपाध्यक्ष कमल सोलंकी, सह सचिव बदल पांडे कोषाध्यक्ष, विशाल त्रिवेदी, अश्विनी डामोर ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए आगे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए बधाई दी। ) Post navigation दशामाता मंदिर के दानपात्र से चोरों ने चुराए हजारों रुपए राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप की 479वीं जयंती धूमधाम से मनाई