सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी
खरडुबडी में चोरों ने आतंक मचा रखा है, यह चोर अब मंदिरों को भी नहीं बख्श रहे है। बुधवार को एक बार फिर चोरों ने दशा माता मंदिर पर धावा बोला और दान पेटी को चुरा ले गए। सुबह जब भक्त उठे और मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला और भीतर जाकर देखा तो मंदिर की दानपेटी गायब मिली। इसके बाद खोजबीन की गई तो दानपेटी राठौर फलिया के पीछे नाले में पड़ी मिली। सूत्र बताते हैं कि मंदिर के दानपात्र में करीब 20 हजार रुपए जमा थे जिसे चोर चुरा ले जाने में कामयाब हो गए हैं। ग्रामीण रमन परमार व भारतसिंह राठौड़ ने बताया कि मंदिर में दूसरी बार चोरी हुई है और भक्तों की आस्था पर चोरों द्वारा किया गया प्रहार से ग्रामीण क्षुब्ध बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि चोरी का पता लगाया जाए अन्यथा वे आंदोलन करेंगे।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *