सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी सकल राजपूत समाज खरडूबड़ी के तत्वावधान में राजपूत समाज के वीरता एव राजपूत राजवंश के राजा मेवाड़ मुकुटमनी हिंदू कुल के गौरव छत्रसाल महाराणा प्रताप की 479वीं जन्म जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर द्वितीय वर्ष का सफल आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस दौरान मप्र, राजस्थान, गुजरात के राजपूत सरदारों ने और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसके लिए यहां पर हनुमान मंदिर से होते हुए मेन बाजार होते हुए राजपूत फलिया तक शोभायात्रा निकाली गई। उक्त कार्यक्रम मे स्थानीय समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। समिति मे सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार माना। इस दौरान राजपूत समाज द्वारा भोजन का कार्यक्रम रखा गया। ) Post navigation राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में जिले के खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक जीत किया गौरवान्वित विधायक मेड़ा ने नवीन 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना