अर्पित चोपड़ा, खवासा मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार डॉ सुमेरसिंह सोलंकी द्वारा अपने बायोडाटा में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी पर ज्ञापन सोपा गया। विभिन्न आदिवासी संगठनों पर की गई इस टिप्पणी से नाराज जयस द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम सौपे गए ज्ञापन में जयस कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोलंकी द्वारा की गई टिप्पणी बिल्कुल निराधार, तथ्यहीन एवं आदिवासियों को अपमानित करने वाली है। उक्त टिप्पणी केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए की गई है जो आपत्तिजनक है। ज्ञापन में डॉ सुमेरसिंह सोलंकी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग जयस कार्यकर्ताओं ने की। ज्ञापन मनोहर बारिया, बद्री डिंडोर, बाबूलाल सिंगाड, गणपत डामर, संदीप मुणिया, शैतान सिंगाड, संतोष बारिया, देवू देवदा, उदेसिंग मैडा, मनिष गरवाल, सांवरा पारगी आदि कार्यकर्ताओं द्वारा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान को दिया गया। Post navigation चयन अरूण गादिया ने गेट (इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता) 2020 परीक्षा में आल इंडिया ओवर 1005 रेंक हासिल कर किया गौरवान्वित विदेश भ्रमण कर नगर में लौटे दंपत्ति को कोरोना वायरस की खबर निकली भ्रामक, बीएमओ ने जारी किए दिशा निर्देश