फिरोज खान की exclusive रिपोर्ट । मध्यप्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदी मध्यप्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदी बहन पटेल एक दिवसीय दोरै पर 14 जुन को अलीराजपुर जिले मे आ रही है उच्च पदस्थ सुत्रो के अनुसार महामहिम आनंदी बहन का हैलीकॉप्टर 14 जुन को सुबह करीब 10 बजे चंद्रशेखर आजादनगर उतरेगा जहां वह आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर आजाद को नमन करेगी .. आजादनगर मे ही वह शाशकीय महा विद्यालय का लोकार्पण करेगी ..इसके पश्चात वह आस-पास किसी आंगनवाड़ी केंद्र या किसी अन्य सरकारी संस्थान का दोरा कर सकती है । आजादनगर से करीब 1 एक बजे वह अलीराजपुर पहुंचेगी ओर सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित महिला प्रतिभा सम्मान समारोह मे हिस्सा लेंगी ..उसके पश्चात वह लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाऊस मे अधिकारियों के साथ संवाद करेगी ओर विभिन्न योजनाओ के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी । इसके पश्चात वे भोपाल के लिए रवाना होगी । राज्यपाल की यात्रा को लेकर आज दिन भर अलीराजपुर के प्रशाशनिक गलियारों मे गहमा-गहमी रही । सुत्रो के अनुसार यह संभव है कि राज्यपाल विभिन्न योजनाओ का जमीनी फीडबैक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधा दे इसको लेकर अफसरों मे बैचैनी महसुस की जा रही है । Post navigation गेहलोत के निधन पर ग्रामवासियों ने दी श्रद्धांजलि जयसवाल एमपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष व जिला सदस्यता प्रभारी नियुक्त