बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ कई साल आम्बुआ में पदस्थ रहने वाले डॉक्टर गजेन्द्रसिंह गेहलोत के पुत्र विजेन्दसिंह गेहलोत का लंबी बीमारी के चलते गुजरात के बडौदा में सोमवार को निधन हो गया। गेहलोत अलीराजपुर की बोरखड़ स्कूल मे अध्यापक के रुप में पदस्थ थे। गेहलोत के निधन पर आम्बुआ के महेश खंडेलवाल, स्वरुप क्षीरसागर, मुकेश कुलकर्णी, संजयसिह सिसौदिया, बृजेश खंडेलवाल, महेन्द्रसिह राठौर, प्रमिला रुमणे आदि ने उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परथीभाई की जन्म जयंती को युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएगा युवा पटेलिया समाज राज्यपाल आनंदीबहन पटेल अलीराजपुर के दोरे पर