अलीराजपुर Live के लिए ” नानपुर से ” जितेंद्र वाणी की EXCLUSIVE रिपोर्ट अलीराजपुर हेडलाइन गुजरने वाले ” खंडवा – बडोदा ” स्टेट हाईवे पर ” राजावाट” के समीप अभी एक हादसा हुआ है जिसमें एक पीकअप जीप पलटने से 2 लोगों की मोत हो गयी जबकि 6 लोग घायल हो गये जिनमें से 3 की हालत नाजूक बनी हुई है । घायलों को संगम ओर जिला अस्पताल अलीराजपुर भर्ती करवाया गया है । सुत्र कहते है कुछ गंभीर घायलों की हालत नाजूक है इसलिए मोत का आंकड़ा बढ सकता है । एसपी अलीराजपुर कार्तिकेयन के के अनुसार यह पिकअप जीप कुक्षी की ओर से आ रही थी ओर कुछ धार्मिक गतिविधियों मे शामिल होकर लोग लोट रहे थे । नानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । Post navigation नकुचा तोडक़र चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, बाइक भी चुराई जयस अलीराजपुर ने रखी मांगे, सौंपा मुख्यमंत्री चौहान को ज्ञापन