झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा के नायब तहसीलदार जीएस सोलंकी ने बताया कि राजस्व की बकाया वसूली और डार्यवशन की राशि नायब तहसीलदार कार्यालय पर जमा की जा रही है, जिसमें प्रचलन से बाहर हो चुके पांच सौ व एक हजार के नोट जमा किए जा रहे हैं। 38 हजार की हुई वसूली- नायब तहसीलदार जीएस सोलंकी ने बताया कि हमारी टीम में हल्का पटवारी और साथियों के सहयोग से वसूली और अर्थदंड कर अभी तक 38 हजार रुपए की वसूली की जा सकी है और जो भी राजस्व विभाग की बकाया वसूली जमा करवाना चाहता है पांच सौ हजार के पुराने नोट जमा करवा सकता है। Post navigation जब लिंक फैल होने के चलते बुजुर्गों को लौटना पड़ा खाली हाथ झाबुआ नगर पालिका चुनाव के लिऐ बिछने लगी ” बिसात “