रायपुरिया लवेश स्वर्णकार कोरोना को लेकर प्रशासन की समझाइस के बाद भी नियमो का पालन नही कर रहे है ऐसे में अब एसडीएम एनएल गर्ग के निर्देश पर बिना मास्क घूम रहे ग्रामीणों नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह भिड़े ने झाबुआ चौराहे पर चालानी कार्रवाही की है । अमले ने प्रत्येक व्यक्ति की 100 रुपये की रसीद काटी और फ्री मास्क दीए गए । कार्रवाही में आरआई रामसिंह मचार पटवारी श्यामपाल चंद्रावत तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे । तहसीलदार ने कहा यह कार्रवाही सतत जारी रहेगी कोरोना से बचाव के लिए लोग मास्क तथा शासन के नियमो का पालन करे अन्यथा चालानी कार्रवाही की जाएगी। Post navigation थर्मल स्कैनिंग के बाद सरपंच उपसरपंच व वरिष्ठजनों ने लिया निर्णय रविवार को होगी बड़ी पूजा मुख्यमंत्री बर्तन योजना के तहत जनपद पंचायत से व्यक्ति विशेष को बर्तन वितरण करने को लेकर गांव में सरकार की हो किरकिरी