लवेश स्वर्णकार झाबुआ LIVE……..

कोरोना वायरस पूरी दुनिया मे कोहराम मचा रहा है इस बीमारी से सुरक्षा तथा सतर्कता से ही बचा जा सकता है ग्राम पंचायत रायपुरिया ने ऐतिहात के तौर पर थर्मल स्कैनिग मशीन खरीदी है पंचायत में आने वाले हर व्यक्ति को वहां आने के पहले थर्मल मशीन से स्कैन किया जा रहा है सरपंच सुखराम मेड़ा ने बताया कि ऐतिहात के तौर पर ग्राम पंचायत ने यह व्यवस्था की है आपको बता दे कि थर्मल स्कैनिंग के द्वारा एक स्वस्थ्य तथा विषाणु से युक्त व्यक्ति में अंतर को बताता है । रविवार को रायपुरिया में बड़ी पूजा तथा उज्जैनी दोनो का आयोजन होगा इसके लिए एक बैठक आयोजित हुई बैठक के पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग मशीन से स्कैनिंग की गई । बैठक में ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच सुखराम मेड़ा उपसरपंच महेंद्र लाला के साथ ग्राम के वरिष्ठजन भूतपूर्व सरपंच लालसिंह चौधरी,भूतपूर्व पंच शांतीलाल काग,पाटीदार समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर मक्षा,पूर्व अध्यक्ष रमेश मोतीपोल,नंदलाल सेप्टा ने निर्णय लिया है कि रविवार को बड़ी पूजा का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही वर्षा की खेच को देखते हुवे रविवार को ही उज्जैनी का भी आयोजन किया जाएगा । सभी ने बताया कि रविवार को बड़ी पूजा का आयोजन किया जाना है अतः सभी पशु पालक अपने अपने पशुओं को सागड़िया नाके की और निकाले। दरअसल शंभूलाल पाटीदार ने बताया कि मान्यता यह है कि राजस्थान के फतेहपुर गांव के पास जोड़ा बाबजी का स्थान है इस स्थान से पानी भरकर लाया जाता है और ग्राम के पशुओ पर बड़ी पूजा के दिन यह पानी छाटा जाता है मान्यता है ऐसा करने से पशु बीमारी से मुक्त रहते है। फतेहपुर के समीप स्थित जोड़ा बाबजी का स्थान काफी विख्यात है। बैठक में मौजूद अभी वरिष्ट जनों ने अपील की है कि कोरोना वायरस से अपना ग्राम अब तक सुरक्षीत है और आगे भी रखना है ऐसे में अभी को शासन के दिशा निर्देशों का पालन कर मास्क तथा शोशल डिस्टेंस का पालन करना है तथा बड़ी पूजा व उज्जैनी के आयोजन में नियमो का पालन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *