झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
अपना तीसरा गणेशोत्सव मना रहे स्थानीय राजवाड़ा चौक मित्र मंडल द्वारा बुधवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे विभिन्न ख्याति प्राप्त कवि, श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। राजवाड़ा चौक मित्र मंडल के अध्यक्ष पवन मैण, सचिव आगम चोपड़ा एवं समिति के सम्राट चोपड़ा, तुषार मोदी, हर्षित चोपड़ा, हर्षित वागरेचा, भव्य वागरेचा ने बताया कि कवि सम्मेलन में जानी वैरागी (हास्य धमाका) खरगोन, वाहेगुरु भाटिया (लाफ्टर शो फेम) मुम्बई, नरेंद्र नखेत्री (मालवी हास्य) कायथा, जगदीश सेन (वीर रस) देवास, डॉ. शेलेन्द्र चोकड़े (लाफ्टर शो फेम) सनावद सुमित्रा सरल (गीत गजलकार) नामली, प्रवीण अत्रे (संयोजक एवं सूत्रधार) खरगौन अपनी कविताओं से श्रोताओं को काव्य का रस पान कराएंगे। कवि सम्मेलन राजवाड़ा चौक (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने) खवासा पर रात्रि 8.30 शुरू होगा जो देर रात तक चलेगा । लंबे अंतराल के बाद खवासा में हो रहे कवि सम्मेलन को लेकर क्षेत्रभर में उत्साह दिखाई दे रहा है । राजवाड़ा चौक मित्र मंडल ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कवि सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *