खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी की सापन नदी कालीदेवी मार्ग पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। सूचना पर झाबुआ थाना प्रभारी आर सी भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जिसके बाद लाश को पानी से बाहर निकाला गया। उसके जेब मे से आधार कार्ड एवं मोबाइल मिला जिससे इसकी पहचान तोलसिंग पिता सोमजी परमार निवासी गोमला थाना कालीदेवी के रूप में हुई। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। Post navigation सापन नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, गांव में सनसनी फैली एयरटेल टावर की करीबन 1728 फीट केबल चोरी