सलमान शैख@पेटलावद अभी थोड़ी देर पहले स्टेट हाइवे पर कार और बाइक में टक्कर हो गई, जिसमे बाइक सवार दो युवक गम्भीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भारतसिंह आंजना निवासी करडावद अपने साथी गोपाल आंजना के साथ करडावद से पेटलावद के लिए बाइक से निकले ही थे, कि होटल सन्तोष के पास उन्हें पेटलावद से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार (एमपी 13 सीए 4518) ने टक्कर मार दी, जिसमे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद दोनों को हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई। फिलहाल कार चालक कौन है इसका खुलासा पुलिस ने नही किया है। हालांकि वह पुलिस हिरासत में है। ) Post navigation स्वच्छता सर्वेक्षण 2018: टॉप 15 के खिताब से फिसला शहर का ताज, प्रबंधन सहित शहर में मायूसी, बरकरार नहीं रख सके रैंक … अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: कहानी घुंघट में सिमटे उस चेहरे की, जिन्होनें समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई