मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ आम्बुआ से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम सेवड़ में जोबट की ओर से बोरझाड़ की तरफ आ रही स्कूटी सवार एक युवती को तूफान जीप ने तूफान की गति से ऐसी टक्कर मारी की युवती की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने के समाचार है तूफान जीप घटनास्थल से जप्त की जाने की खबर है हमारे संवाददाता ने घटनास्थल सेवड़ से बताया कि ग्राम बड़ा इटारा निवासी भूरी पिता कुंवरसिंह चौहान आज 22/03/2021 की शाम 7 से 8 के बीच जोबट से स्कूटी नं.एम.पी 69 एम सी 9580 पर सवार होकर आ रही थी मार्ग में बोरझाड़- सेवड़ की सीमा के पास मोड़ से कुछ आगे बोरझाड़ की ओर से तूफान की गति से आ रही तूफान जीप GJ 24 U 9435 ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बहुत दूर तक खींची चली गई जिस कारण युवती भूरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर थाना आम्बुआ से एएसआई श्री माधौसिंह हाडा ने घटनास्थल पर जाकर मौका पंचनामा बनाकर प्रकरण कायम कर जांच प्रारंभ की पता चला कि युवती अपने जीजा के यहां से आ रही थी तथा स्कूटी भी रिश्तेदार मनीषा पति अंतरसिंह निवासी चमार बेगड़ा की बताई जा रही है घटना के बाद तूफान जीप छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया जीप क्र.GJ 24 U 9435 जप्त कर ली गई है आगे जांच जारी है Post navigation शहर से लेकर गांव तक लोग हुए इस जंगली जीव से परेशान; निजात मिलना हो रहा मुश्किल सिविल हॉस्पिटल थांदला के डॉक्टर व स्टाफ ने सब्जी मंडी पहुंचकर सब्जी होलसेल एवं रिटेल विक्रेताओं के किये टेस्ट