मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ

आम्बुआ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं अपितु संपूर्ण जिले में विगत वर्ष से अनजान स्थानों से आए काले रंग के बड़े-बड़े बालों वाले जंगली चूहों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया घरों तथा खेतों में बड़े बड़े गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं इन जंगली चूहा को देखकर बिल्लियां भी डर कर भाग रही है केवल कुत्ते ही इनका शिकार कर पा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में विगत वर्ष से अचानक ही काले (रीछ की शक्ल के) मोटे बड़े-बड़े बालों वाले चूहे ना जाने कहां से आ गए हैं जानकार इन्हें ‘घूस’ कहते हैं इनकी खासियत यह है कि यह घरों की दीवारों तथा फर्श में गहरे तथा बड़े-बड़े गड्ढे करते हैं दीवारों तथा फर्ज से सैकड़ों टन मिट्टी आदि खोदकर घरों को कमजोर कर रहे हैं इनकी मोटाई तथा बनावट देखकर चूहों को चट कर जाने वाली बिल्लियां भी भाग खड़ी हो रही है इक्का-दुक्का चूहे कुत्तों द्वारा मारे गए हैं इन पर चूहा मार दवा का भी असर दिखाई नहीं देता है ये चूहे (घूस) शहरी- कस्बाई क्षेत्रों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों तथा खेतों को हानि पहुंचा रहे हैं दिन भर गायब रहने वाले भारी-भरकम चूहे रात होते ही अपना काम चालू कर देते हैं और सुबह मिट्टी गिट्टी का ढेर घरों के बाहर लग जाता है आम्बुआ निवासी हुसैनी भाई, गोविंद राठौड़, आदि अनेक व्यवसायियों तथा नारायण सिंह चौहान, दितलिया बघेल आदि कृषकों ने बताया कि उनके घरों तथा खेतों को हानि पहुंचा रहे हैं जिससे सभी परेशान हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *