रितेश गुप्ता @थांदला सिविल हॉस्पिटल थांदला के डॉक्टर व स्टाफ ने सब्जी मंडी पहुंचकर सब्जी होलसेल एवं रिटेल विक्रेताओं का टेस्ट किया। लोक डाउन एवं लोक डाउन से पूर्व बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता , एवं होलसेल व्यापारी नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में सब्जियों का व्यापार कर रहे हैं। इनकी बड़ी संख्या एवं आवश्यक व्यापार को मद्देनजर रखते हुए सिविल हॉस्पिटल थांदला ने यहां पहुंचकर सैकड़ों लोगों की स्क्रीनिंग करी साथ ही उनके आर्टिफिशियल सैंपल भी लिए। बीएमओ डॉ अनिल राठौड़ ने बताया कि कृषि उपज मंडी में सुबह-सुबह लग रही सब्जी मंडी मैं कार्य कर रहे व्यापारियों मैं 325 लोगों की rआर टी पी सी आर टेस्ट किए गए व 620 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से अभी कोई संक्रमित नहीं पाए गए हैं, परंतु आर टी पी सी आर रिपोर्ट आने पर संक्रमित होने या ना होने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सब्जी मंडी में लगे इस शिविर में डॉ सुमित, डॉक्टर वाहिद, डॉक्टर मंसूरी, लैब टेक्नीशियन सुनील, अमर सिंह, बीसीएम कालू सिंह परमार, सी एच ओ दया मालीवाड़, माखन परिहार संजय चंगौड, ममता अमलियार, ललिता डामोर आदि उपस्थित रहे। Post navigation रफ्तार का कहर: तूफान ने मारी स्कूटी को टक्कर; युवती की मौत रफ्तार का कहर:ट्रक से टक्कर में पेपर वाहन के उड़े परखच्चे; 2 की मौत …