राहुल राठौड़, जामली प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा वर्ष 2016 में बनाया गया रोड गड्ढों में तब्दील हो चुका है। 15किलो मीटर का मार्ग में जगह जगह गड्ढे हो जाने से दुर्घटना का भय बना रहता है। रायपुरिया से बेकलदा मार्ग पर हो रहे गड्ढों की वजह से इन दिनों रायपुरिया से जामली के बीच में माही नहर के पुल के समीप दोनों ओर रोड उखड़ जाने से गड्ढों में बदल गया है। वहीं दोनों ओर से आने जाने वालों के लिए मुसीबत बन रहा है। अगर समय रहते जिम्मेदारों ने ध्यान दिया तो कहीं बड़ी दुर्घटना को खुला न्योता दे रहा है। ऐसा नहीं है कि इस मार्ग से जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि नहीं निकलते हो, लेकिन न जाने क्यों इस ज्वलंत समस्या की ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। ) Post navigation साबिर फिटवेल के संभागीय प्रवक्ता मनोनीत होने पर लगा बधाइयों का तांता डीपी पोल पर कार्य करते लाइनमैन कमलेश की मौत, एमपीइबी व मृतक परिजनों के विरोधाभास बयानों की जांच में जुटी पुलिस