राज सरतलिया, पारा पारा क्षेत्र में विद्युत विभाग में कार्यरत कमलेश पिता खेलसिंह रावत उम्र 27 वर्ष ग्राम नवापाड़ा की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कमलेश की ग्राम रहेन्दा में किसी डीपी वाले पोल पर लाइन का काम करते समय अचानक करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पारा जेई सुलीन मंडलोई का इस मामले में कहना है कि कमलेश हमारे विभाग में कार्यरत नही है। वहीं परिवार जन का कहना है कि वह विधुत विभाग में लाइनमैन का कार्य करता था। एमपीइबी व मृतक के परिजनों के विरोधाभास बयानों के बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ) Post navigation रख रखाव के अभाव में गड्ढों में तब्दील हुआ प्रधानमंत्री सड़क योजना का रोड मृतक के परिजनों ने mpeb ग्रिड के सामने शव रख कर किया चक्का जाम, mpeb ने माना मृतक कमलेश को अपना कर्मचारी