झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- हाईस्कूल परिसर में आज प्रवेशोउत्सव मनाया गया। पहले गांव में हाईस्कूल से लगा कर राठोर फलिया तक रैली निकाली गई बाद में अतिथि द्वारा मां सरस्वती की आरती की गई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को तिलक लगाया रक्षासूत्र बांधा व किताबों का वितरण किया गया। अतिथि प्रताप सिंह निनामा और एजूकेट गल्र्स के राजनारायण हटीला, हाईस्कूल की गायत्री खडिया, मिडील स्कूल के प्रधान अध्यापक जगदीश सोलंकी, कन्या स्कूल के गंगा सोलंकी, बालक स्कूल के गायत्री पाटीदार व स्कूल का स्टाफ इस अवसर पर मौजूद था। 200 की संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं को इसके पश्चात सेव-परमल वितरित किया। Post navigation अतिरिक्त न्यायाधीश ने पति व उसके प्रेमी को दी सात-सात साल की सजा मुस्तनसीर भाई ने पौधारोपण कर दिलाया संकल्प