जितेंद्र वाणी, नानपुर गुजरात के दाहोद स्थित जाइडस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती मरीज अजय चौहान (निवासी मोरासा) के पैर और कुल्हे की गंभीर सर्जरी होनी थी। ऑपरेशन के दौरान मरीज को ‘AB+’ (एबी पॉजिटिव) रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण परिवार को रक्त की व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही इस बात की सूचना अलीराजपुर जिले के ग्राम नानपुर निवासी समाजसेवी व साईं समिति के सक्रिय सदस्य देवेंद्र वाणी (शुभम) को मिली, वे तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल दाहोद के जाइडस हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज के लिए रक्तदान किया। देवेंद्र के इस सराहनीय और समय पर किए गए प्रयास से मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। इस संकट की घड़ी में उनके द्वारा किए गए इस नेक कार्य की क्षेत्र और परिवार जनों में काफी सराहना की जा रही है। Post navigation पर्यावरण दिवस पर जनभागीदारी की मिसाल: सर्वसमाज के सहयोग से संवर रहा नानपुर थाना परिसर नानपुर में बड़ा हादसा टला, स्टेरिंग फेल होने से नदी किनारे कचरे के ढेर पर गिरा वाहन