अजय मोदी @ वालपुर ग्राम वालपुर में युवा रक्तदान समिति द्वारा प्रथम बार आयोजित रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । शिविर की अल्प समय में ही सूचना के बावजूद 39 मिनट रक्तदान हुआ। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता नागर सिंह चौहान,भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल ,भाजपा नेता मांगीलाल भाई, राकेश सोलंकी आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रक्त वीरों की हौसला अफजाई की। सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल खरत एवं कादु सिंह डोडवे द्वारा सक्रियता से अपने साथियों द्वारा अल्प समय की सूचना में ही शिविर की अच्छी व्यवस्था निर्मित की। पहली बार अजीत शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया कुछ लोगों द्वारा पहली बार रक्तदान किया गया एवं कुछ ऐसा भी थे जो कई बार रक्तदान कर चुके हैं। युवा रक्तदान समिति के विकास राठौड़ द्वारा टीम रक्त दूत अलीराजपुर, युवा रक्तदान समिति उमराली, साई रक्तदान समिति नागपुर एवं स्वास्थ्य विभाग से आए हुए समस्त कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में डॉ राकेश मेश्राम,जयपाल खरत, कादू डोडवे, जामोद सर,विजय सोलंकी,सनवर भाई ,सखाराम,रोहित आदि युवाओं का सहयोग रहा। अलीराजपुर एवं सोंडवा से आए चिकित्सिय स्टाफ द्वारा भी युवा रक्तदान समिति की इस पहल की प्रशंसा की। एवं आने वाले समय मे भी इसी तरह के आयोजन कर समाज के हित मे कार्य करने की प्रेरणा दी। Post navigation घाट चढ़ाई में चावल से भरा ट्रक पलटा 12 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी पुलिस गिरफ्त में