मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ कस्बे से बाहर आम्बुआ अलीराजपुर मार्ग पर पुलिया के समीप एक ट्रक जिसमें चावल भरा हुआ था। चालक की लापरवाही के कारण सड़क किनारे पलट गया किसी जन हानि का समाचार नहीं है घटना शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोबट की ओर से अलिराजपुर की और चावल लेकर जा रहे ट्रक GJ 34 T5300 जो की आम्बुआ अलीराजपुर पर पुराने पत्थर कारखाने से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पलटी खा गया ।ट्रक मे लगभग 35 टन चावल भरा होना बताया जा रहा है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग तथा कस्बे के नागरिक घटनास्थल पर पहुंच गए बताया जा रहा है कि चालक के साथ दो व्यक्ति और है ।ट्रक सड़क के चढ़ाव (घाट) पर होने से रफ्तार कम रहने के कारण पलटी खाने के बावजूद चालक सहित सभी सुरक्षित बच गए किलीनर को मामूली चोट बताई जा रही है ।जब कि चालक फरार बता जा रहा है ।सूचना मिलते ही टांसपोर्ट आदि के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए तथा चावल को अन्य वाहन में लोड किये जा रहे हैं। ) Post navigation गोविंदा माहेश्वरी पत्रकार संघ के पुन: अध्यक्ष मनोनीत रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा पहली बार आयोजित शिविर में 39 यूनिट हुआ रक्तदान