शिवा रावत, उमराली रंग पंचमी का पर्व बुधवार को ग्राम उमराली में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। सभी एक जगह एकत्रित हुए और एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया। युवा अपने मित्रों के घर पहुंचे और उन्हें भी रंग दिया। इसके बाद सभी ने गांव में डीजे के साथ गेर निकालकर रंग पंचमी मनाई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। Post navigation सोंडवा जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम अप्रैल माह में होगा मिशन डी 3 : शादियों में अंग्रेजी शराब पर प्रतिबंध की सरपंच ने दी ग्रामीणों को जानकारी