शिवा रावत, उमराली उमराली से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सुमनियावाट के ग्राम रोड़धू में मिशन डी-3 को लेकर बैठक रखी गई। जिसमें सरपंच संजय रावत ने मिशन डी-3 के नियम की जानकारी दी। इसके अलावा शादियों में नियमों का पालन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि दहेज, दारू, डीजे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। शादी समारोह में 2 डीजे से अधिक ना बजाएं। इसके अलावा अंग्रेजी शराब पर भी प्रतिबंध लगाया गया। बैठक में गांव के पटेल, चौकीदार, कोटवाल, पंच, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नियमों का पालन करने की बात कही। Post navigation रंग पंचमी पर युवाओं ने निकाली गेर, एक दूसरे को गुलाल लगाया ग्राम पंचायत उमराली में हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा