Alirajpur- Firoz khan सांसद कांतिलाल भूरिया 25 दिसम्बर को एक दिवसीय दौरे पर अलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे । जानकारी के मुताबिक सुबह 9:30 बजे जोबट चर्च में पहुच कर क्रिसमस की बधाई देंगे । पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो एवं आम जनता से रूबरू होकर समस्या जानेंगे । 11: 30 बजे आमखुट पहुच कर क्रिसमस पर्व में शामिल होगे । वहा से सीधै 12: 30 बजे पुनियावाट पहुच कर समाजजनो एवं ग्रामीणो से भेंट करेंगे। पश्चात 2 बजे अलीराजपुर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पहुच कर कार्यकर्ताओ से समस्या सुनेंगे, स्थानिय चर्च एवं डान बास्को एकेडमी में जाकर क्रिसमस की बधाई देंगे । 4 बजे कट्ठीवाड़ा तथा 5:30 बजे बरझर एवं 6:30 बजे चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) पहुच कर पार्टी कार्यकताओ एवं आमजन से भेंट करेंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सरदारसिंह पटेल ने जिले के सभी पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधी, एवं आम जनता से सांसद के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की ओर गाव की कोई समस्या होतो सासद को बताने को कहा , उक्त जानकारी मिड़िया प्रभारी शमीऊदीन चन्दैरी ने दि । Post navigation खलिहान में आग लगी तीन दिन के भीतर अलीराजपुर कोतवाली के दूसरे पुलिस आरक्षक पर बलात्कार पर एफआईआर