झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में 1 से 5 जुलाई तक नगर के विभिन्न विद्यालयों में योग शिविर द्वारा युवाओ को योग व नैतिक शिक्षा के गुण सिखाए जा रहे है जिसमे हरिद्वार के योग गुरु आचार्य विश्वामित्र द्वारा शनिवार को कैथोलिक मिशन स्कूल ओ अणु पब्लिक स्कूल में बच्चों को योगाभ्यास सिखाया। योगाचार्य ने छात्रों से प्रतिदिन निरोगी रहने हेतु योग व प्राणायाम की अपील की वही महर्षि दयानंद सेवाश्रम में प्रतिदिन सायंकल 5 से 7 बजे तक योग सिखाये जा रहे है। इस अवसर पर सेवाश्रम के संचालक आचार्य दयासागर, भारत स्वाभिमान के नीरज भट्ट, रणवीर शास्त्री उपस्थित थे आचार्य ने बच्चो के योग के साथ स्वदेशी वस्तुओ के प्रयोग पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *